आयुष्मान खुराना की फिल्म इसलिए नहीं कर पाई बंपर कमाई!
बीते शुक्रवार 27 मई 2022 को आयुष्मान खुराना और एंड्रिया केविचुसा की ‘अनेक’ रिलीज हुई। अनुभव सिन्हा की डायरेक्टेड ये फिल्म उस फर्क की बात करती है जो नॉर्थ ईस्ट इंडिया और देश के दूसरे राज्यों में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेशक 100 करोड़ के क्लब में शामिल न हुई हो लेकिन इसने 500 करोड़ की बात जरूर कही है। इस फिल्म ने देश के उस हिस्से की कहानी को बयां किया है जिसके बारे में लोग न तो जानते हैं और न ही समझते हैं। 5 दिनों में ‘अनेक’ ने 6 करोड़ की कमाई की। लेकिन इन 5 दिनों में करीब हजारों लोगों ने नॉर्थ ईस्ट की भावनाओं को समझा जिससे पहले शायद बिल्कुल अंजान थे। आइए ‘अनेक’ के उन पांच प्वॉइंटस से आपको रूबरू करवाते हैं जो इसे हिट से भी ऊपर की फिल्म साबित करती है।
