खेलफीचर्ड

दिल्ली को हराने वाले टिम डेविड को मिला था RCB से मेसेज

 दिल्ली कैपिटल्स की दिल तोड़ने वाली हार के लिए मजबूर करने वाले मुंबई इंडियंस के विध्वंसक बल्लेबाज टिम डेविड ने मैच के बाद एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली और मुंबई के बीच हुए IPL 2022 के बेहद अहम मुकाबले से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एक मेसेज किया था। इस मेसेज के बाद टिम डेविड ने महज 11 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके उड़ाते हुए पासा ही पलट दिया।

उनकी 34 रनों की तूफानी पारी के दम पर ही मुंबई ने 5 विकेट की जीत के साथ अपने सफर का सुखद अंत किया, जबकि बैंगलोर को प्लेऑफ का टिकट भी दिला दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि फाफ डु प्लेसिस की ओर से सुबह में उन्हें मेसेज मिला था। मेसेज में एक तस्वीर थी, जिसमें विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की तस्वीर थी। इन तीनों ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी थी। वे टीम को सपोर्ट कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली ने मुंबई को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया। जहां तक प्लेऑफ की बात है तो दिल्ली कैपिटल्स को जीत की स्थिति में होना चाहिए था। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ अपने खेल में अच्छी शुरुआत करने की जरूरत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *