इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यश दयाल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।
कोर्ट ने गाजियाबाद की मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से जारी समन और ट्रायल कोर्ट की पूरी कार्यवाही पर रोक लगा दी। जस्टिस संजय कुमार पचोरी की सिंगल बेंच ने यह आदेश यश दयाल की उस याचिका पर दिया, जिसमें उन्होंने पुलिस की चार्जशीट और ट्रायल कोर्ट के संज्ञान आदेश को चुनौती दी थी
