रामबन में मलबे से अब तक 6 मजदूरों के शव निकाले गए, 4 की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर टनल हादसे में अब तक 6 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। मलबे में अभी भी 4 मजदूर की सर्चिंग जारी है। गुरुवार रात 11 बजे रामबन जिले के खूनी नाले के पास बन रही टनल का एक हिस्सा धंस गया था। मलबे में 12 मजदूर फंस गए थे। हालांकि, उस दौरान दो घायलों को निकाल लिया गया था।

इसके बाद शुक्रवार शाम को रेस्क्यू के दौरान 1 मजदूर का शव निकाला गया था। 20 मई को ही शाम करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू के दौरान तेज आंधी के दौरान एक बार फिर से लैंड स्लाइड हुआ और निर्माणाधीन टनल का हिस्सा 24 घंटे में दूसरी बार धंस गया। हालांकि, इस बार कोई मजदूर या कर्मचारी तो नहीं फंसा, लेकिन रेस्क्यू में लगीं मशीनें दब गईं।

शनिवार, यानी आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। जिसमें शाम तक 6 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। फिलहाल मलबे में पिछले तीन दिन से दबे 4 और मजदूरों की खोजबीन जारी है।

रेस्क्यू के दौरान टनल के बाहर दोबारा लैंडस्लाइड हुआ
रामबन जिले और रामसू के बीच नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढह गया। हादसे में 12 मजदूर मलबे में फंस गए। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया। शुक्रवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच टनल के बाहर फिर से लैंडस्लाइड हो गया। जिसके बाद रेस्क्यू रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *