विरोधियों को जवाब देंगे उद्धव, राउत बोले- यह हमारी ‘मास्टर ब्लास्टर’ रैली होगी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के MMRDA मैदान में विशाल रैली को संबोधित करने का रहे हैं। प्रदेश में जारी लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद के बीच शिवसेना पर सॉफ्ट हिंदुत्व अपनाने का आरोप विपक्षियों की ओर से लगातार लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर शाम 7 बजे उद्धव जवाब दे सकते हैं। शिवसेना ने अपनी इस रैली को शिव
उद्धव की इस सभा से पहले शिवसेना संसद संजय राउत ने 3 मई को हुई BJP की बूस्टर डोज रैली का हवाला देते हुए पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। राउत ने कहा, ‘कुछ लोग राज्य में माहौल बिगाड़ने की कोशिशों में लगे हैं। राज्य प्रशासन के कामों में रोड़े अटकाने के काम में लगे हैं। उनके पेट में दर्द है, जलन है। उन सबका आज इलाज हो जाएगा। किसकी कौन सी बूस्टर डोज थी, पता नहीं, पर मास्टर ब्लास्टर स्ट्रोक हमारा ही होगा। उनकी पटाखेबाजी हो सकती है, हमारा मास्टर ब्लास्ट होगा।’
आज भ्रम और झूठ के काले बादल छंट जाएंगे: राउत
राउत ने कहा- ‘महाराष्ट्र के और देश के वातावरण में जो धूल, गुबार, गर्दे का अंबार चढ़ गया है, वो उद्धव ठाकरे के भाषण से दूर होगा। महाराष्ट्र का आकाश उज्ज्वल और साफ होगा। भ्रम और झूठ के काले बादल छंट जाएंगे। इस उजले आकाश में शिवसेना के भगवा रंग का धनुष दिखाई देगा। यह राज्य पूरी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चल रहा है। बालासाहेब ठाकरे की प्रेरणा से चल रहा है। पूरी मजबूती से चल रहा है। जो लोग इसे अस्थिर करना चाहते हैं, इसे बदनाम करना चाहते हैं, आज उन्हें करारा जवाब मिल जाएगा।’