Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

विजय देवरकोंडा से बैंक में नौकरी करवाना चाहता था परिवार

तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) 9 मई 2022 को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे स्टार्स में से एक हैं जो बिना फिल्मी बैकग्राउंड सफल हुए हैं। तेलुगू फिल्मों में सफल होने के बाद अब विजय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी धमाकेदार डेब्यू करने वाले हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘लाइगर’ से बॉलिवुड में नजर आने वाले हैं जो तेलुगू के साथ हिंदी में भी शूट हो रही है।

2 साल तक खाली बैठे रहे थे विजय
विजय देवरकोंडा केवल तेलुगू ही नहीं बल्कि अपनी सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से साउथ के सारे राज्यों के अलावा नॉर्थ इंडिया में भी खूब पॉप्युलर हुए हैं। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी और पूरे देश में पसंद की गई थी। हालांकि विजय के लिए यह सफलता और पॉप्युलैरिटी का सफर इतना आसान नहीं था। सफल होने से पहले विजय देवरकोंडा ने किसी सामान्य नवयुवा की तरह परिवार का खूब प्रेशर झेला है। विजय ने साल 2011 में फिल्म ‘नुविला’ से डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2012 में ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’ में नजर आए थे। ये दोनों फिल्में विजय को एक बेहतरीन ऐक्टर के तौर पर स्थापित करने के लिए काफी साबित नहीं हुईं और इसके बाद विजय को 2 साल से ज्यादा समय तक कोई फिल्म नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *