Don 3 में साथ नजर आएगी अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जोड़ी
सुपरहिट फिल्म डॉन का रीमके फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को लेकर बनाया। फिर इसका सीक्वल भी बना और अब खबर है कि ‘डॉन 3’ भी बनाई जाएगी।
बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ आज भी काफी पॉप्युलर है। जब इस फिल्म का रीमेक डायरेक्टर फरहान अख्तर ने शाहरुख खान के साथ बनाया तो उसे भी काफी पसंद किया गया। फिल्म की पॉप्युलैरिटी को देखते हुए इसका सीक्वल भी बनाया गया जो काफी पसंद किया गया। अब सुनने में आ रहा है कि इसका तीसरा पार्ट यानी ‘डॉन 3’ बनाई जा सकती है और इसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक साथ नजर आ सकते हैं।
कैसे सामने आया अमिताभ बच्चन का नाम?
हमारे सहयोगी ETimes की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों ने बताया कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान Don 3 के लिए एक साथ आने वाले हैं। अमिताभ के बारे में ये खबरें तब सुर्खियों में आ गईं जब हाल में उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें लोग उनकी फिल्म ‘डॉन’ देखने के लिए सिनेमाघर के बाहर लाइन लगाकर खड़े नजर आ रहे हैं। अमिताभ की ‘डॉन’ साल 1978 में रिलीज हुई थी।
