खास खबरफीचर्ड

पंजाब पुलिस ने दिल्ली से उठाया, हरियाण में रोका गया और फिर वहीं पहुंच गई दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बग्गा को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही थी लेकिन कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने काफिले को रोक लिया। बग्गा के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद उनपर पंजाब में मुकदमे दर्ज किए गए थे। आइए जानते हैं कि बग्गा की गिरफ्तारी से लेकर दिल्ली वापसी तक कब क्या हुआ…

सुबह में घर से गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस ने आज सुबह बग्गा को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, बग्गा सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। बग्गा ने कुछ समय पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद से वह आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर आ गए थे। बग्गा के खिलाफ पंजाब के मोहाली में केस भी दर्ज किया गया था।

पंजाब पुलिस ने 5 बार भेजा समन

पंजाब पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि बग्गा को पंजाब ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा। पंजाब पुलिस ने दावा किया कि पांच नोटिस भेजे जाने के बावजूद बग्गा (36) जांच में शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद उन्हे कानून की उचित प्रक्रिया के बाद सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बग्गा के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *