Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

PM की मौजूदगी में रतन टाटा की भावुक स्पीच

PM मोदी आज असम दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने असम के लिए 7 नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी और 6 कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन किया। डिब्रूगढ़ के खनिकर मैदान में हुए उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंच पर PM के साथ दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा भी मौजूद थे। इस मौके पर बेहद भावुक स्पीच देते हुए टाटा ने कहा कि मैं अपनी जिदंगी के आखिरी साल स्‍वास्‍थ्‍य को समर्पित करता हूं।

इससे पहले टाटा ने हिंदी न बोल पाने के लिए माफी भी मांगी। टाटा ने कहा असम में कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन राज्य के इतिहास के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं अपने जीवन के अंतिम साल असम को एक पहचान दिलाने के लिए समर्पित करता हूं। मंच पर राज्य के CM हेमंत बिस्वा सरमा और पूर्व CM सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद थे।

नॉर्थ ईस्ट में कैंसर एक बड़ी समस्या

कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने कहा कि असम ही नहीं नॉर्थ ईस्ट में कैंसर एक बहुत बड़ी समस्या रही है। इससे सबसे अधिक हमारे गरीब और मिडिल क्लास परिवार प्रभावित होते हैं।

कैंसर के इलाज के लिए कुछ साल पहले तक यहां के पेशेंट्स को बड़े शहरों में जाना पड़ता था। इससे इन परिवारों पर भारी बोझ पड़ता था। इसे दूर करने के लिए बीते 5-6 सालों से जो कदम यहां उठाए गए हैं, उसके लिए मैं सर्वानंद सोनोवाल जी, हेमंता जी और टाटा ट्रस्ट को बहुत साधुवाद देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *