फीचर्डमनोरंजन

14वें दिन भी बॉक्‍स ऑफिस बोला ‘सलाम रॉकी भाई’

सलाम रॉकी भाई… रॉक, रॉक, रॉकी… बॉक्‍स आफिस पर लगातार 14वें दिन भी यश (Yash) स्‍टारर KGF: Chapter 2 की बादशाहत कायम है। फिल्‍म की बंपर कमाई का दौर जारी है। दूसरे हफ्ते में बुधवार को भी इस फिल्‍म ने देशभर में 11.9 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। इसमें से सिर्फ हिंदी वर्जन से प्रशांत नील की इस क्राइम थ्र‍िलर ने 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह जहां हिंदी वर्जन की कुल कमाई बढ़कर 335 करोड़ रुपये हो गई है, वहीं देशभर में फिल्‍म ने 14 दिनों में 672.8 करोड़ रुपये जोड़ लिए है। KGF 2 वर्ल्‍डवाइड सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्‍म बन चुकी है। इसने दुनियाभर में अब तक 940 करोड़ रुपये से अध‍िक का कारोबार कर लिया है।

सिनेमाघरों में दर्शक यश के साथ-साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज पर खूब प्‍यार बरसा रहे हैं। बड़े पर्दे पर मॉन्‍स्‍टर जैसे गैंगस्‍टर को देख खूब तालियां बज रही हैं। हालांकि, धीरे-धीरे अब फुटफॉल में कमी आ रही है। इसकी बड़ी वजह यही है कि फिल्‍म अब दो हफ्ते का सफर तय कर चुकी है। हालांकि, अभी भी वीकेंड में कमाई बढ़ने के पूरे आसार हैं। ऐसे में आंकलन यही है‍ कि शनिवार-रविवार तक यह फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड 1100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगी। इस तरह जहां यह हालिया रिलीज एसएस राजामौली की RRR की कमाई की बराबरी कर लेगी। वहीं, सबसे अध‍िक कमाई करने की लिस्‍ट में नंबर-3 के पायदान पर भी पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *