छत्तीसगढ़फीचर्ड

मास्क लगाने को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश

रायपुर : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना रुख बदल लिया। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया (Chhattisgarh government’s order to apply mask) है, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक 5 बिंदुओं वाला आदेश जारी किया है। एक बार फिर राज्‍य सरकार ने कोविड नियमों में बदलाव (once again change in Covid rule) किया है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के जारी आदेश में अगर पांच बिंदुओं पर नजर डाले तो इसमें सार्वजनिक स्थलों कार्यालयों बाजार और सभी भीड़ वाली जगह पर व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, फैक्ट्री में काम काम करने वालों के लिए भी मास्क लगाना जरूरी हो गया है, इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित और होम क्वॉरेंटाइन होने वाले व्यक्तियों के लिए भी विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में यह नया आदेश जारी कर दिया गया। आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ सरकार ने मास्क को लेकर एक आदेश जारी किया था, जिसमें मास्क लगाने की अनिवार्यता को रद्द कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *