Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

बिहार में अमित शाह की मौजूदगी में एक साथ फहराए गए 78 हजार 25 तिरंगे

बिहार ने अमित शाह की मौजूदगी में 78 हजार 25 तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में यह रिकॉर्ड बना। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। कार्यक्रम में 5 मिनट तक झंडा फहराया गया।

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के जयघोष से की। उन्होंने जगदीशपुर की धरती को युगपुरुषों की धरती बताते हुए कहा, ‘हेलिकॉप्टर से मैंने देखा कि यहां से पांच-पांच किमी तक लोगों के हाथ में तिरंगा है। कार्यक्रम स्थल से ज्यादा लोग रोड पर वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोल रहे हैं।’

वीर कुंवर सिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए उन्होंने कहा, ‘इतिहास ने बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया। उनकी वीरता के अनुरूप उन्हें जगह नहीं दी गई। आज बिहार की जनता पलक पांवड़े बिछाकर उनका नाम एक बार फिर से अमर कर रही है। 58 साल से अनेक प्रकार की रैलियों में गया हूं, लेकिन आरा में राष्ट्रभक्ति का ये उफान देखकर नि:शब्द हूं। ऐसा कार्यक्रम जीवन में कभी नहीं देखा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *