Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

इरफान पठान के शिष्य 22 वर्षीय उमरान मलिक ने मचा रखा है IPL में कोहराम

नई दिल्ली: उमरान मलिक … ये नाम याद रखिए। भविष्य का स्टार है यह। हो सकता है जल्द टीम इंडिया के लिए खेले…।’ यह बात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के दौरान इरफान पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज के लिए कही थीं। अब उमरान को लेकर न केवल देश के बड़े खिलाड़ी, बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी यही बात कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो यहां तक कहा कि अगर मैं टीम इंडिया का सिलेक्टर होता तो सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर उमरान पर निगाह रखता।

सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर से आने वाले 22 वर्षीय उमरान को अगर गेंदबाज की बजाय तूफान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस सीजन की सबसे तेज गेंदें करने का रिकॉर्ड बनाने वाला यह गेंदबाज दुनियाभर के क्रिकेट जानकारों को हैरत में डाल रहा है। उनकी हाईएस्ट स्पीड 153.3 kph की है। यही नहीं, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 153.1 kph , 152.4 kph , 152.3 kph और 151.8 kph से गेंदें की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *