फीचर्डविदेश

रूस में जासूसी के आरोप में वॉल स्ट्रीट जर्नल का पत्रकार गिरफ्तार

मॉस्को: रूस में ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के एक पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रूस की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी। संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के अनुसार, इवान गेर्शकोविच को गुरुवार को येकातेरिनबर्ग के यूराल माउंटेन्स में गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया। गेर्शकोविच किसी अमेरिकी समाचार संस्थान के पहले संवाददाता हैं जिन्हें शीत युद्ध के बाद रूस में जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

हो सकती है 20 साल की कैद
यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका में तनाव बढ़ने के बीच उन्हें गिरफ्तार किये जाने का मामला आया है। सुरक्षा सेवा ने आरोप लगाया कि गेर्शकोविच ‘‘अमेरिका के आदेश पर रूसी सैन्य औद्योगिक परिसर के एक उद्यम की गतिविधियों के बारे में गोपनीय जानकारी एकत्र कर रहा था।’’एफएसबी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि गिरफ्तारी कहां की गई। दोषी पाए जाने पर गेर्शकोविच को 20 साल की कैद हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *