रुचि सोया के एफपीओ पर लगाई है बोली तो ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज (Ruchi Soya Industries) ने अपने फॉलो ऑन ऑफर (FPO) के अलॉटमेंट (Ruchi Soya FPO Allotment) की घोषणा कर दी है। यह एफपीओ 24 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 28 मार्च को बंद हुआ था। इसके जरिए कंपनी की 4,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी। हालांकि इसमें एक मेसेज को लेकर विवाद भी हुआ था और मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने निवेशकों को बोली वापस लेने की सुविधा दी थी।
पतंजलि के फॉलो-ऑन ऑफर को 3.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। लेकिन सेबी के ऑर्डर के बाद करीब 97 लाख शेयर वापस लिए गए थे। अगर आपने भी इसमें बोली लगाई है तो आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप बीएसई की बेवसाइट या इस एफपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं। इस एफपीओ के लिए आधिकारिक रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd. है।
बीएसई की बेवसाइट से
इसके लिए सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें। इसके बाद इश्यू टाइप में जाकर, इक्विटी पर क्लिक करें। फिर आप इश्यू के ऑप्शन के तहत ड्रॉपबॉक्स में अडानी विल्मर को चुनें। फिर अपना एप्लिकेशन नंबर दर्ज करके अपना पैन नंबर दर्ज करें। फिर ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ पर क्लिक करके सबमिट पर क्लिक करें। आपको शेयर मिले हैं या नहीं इसका ब्यौरा आपके सामने आ जाएगा।
