Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

ग्रोथ मिडकैप फंडों में जबरदस्त बढ़त, सालाना 22 फीसदी रिटर्न ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीदें

व्यापार: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के चरणों के बीच ग्रोथ म्यूचुअल फंड निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं। पिछले तीन दशकों मे देखा जाए तो इन्होंने सालाना 22.2 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से फायदा दिया है। यह फंड स्कीमें म्यूचुअल फंड विशेषज्ञों की ओर से निवेशकों को दी जाने वाली सलाह को पुष्ट करती हैं। इसका मतलब ज्यादा रिटर्न पाने के लिए आपको लंबी अवधि तक निवेशित रहना होगा।

आंकड़े बताते हैं कि मिड-कैप फंडों में एडलवाइस, कोटक और इन्वेस्को जैसे म्यूचुअल फंडों ने पिछले दस वर्षों में 17 से 19 फीसदी के बीच शानदार रिटर्न दिया है। देश के सबसे पुराने म्यूचुअल फंडों में से एक निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप के इस साल 30 साल पूरे हो रहे हैं। इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी। निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड अपनी 3 दशकों की यात्रा में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले फंडों में से एक रहा है। इसने शुरुआत से ही 22.2 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है। अगर आपने फंड की शुरुआत के समय एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज यह निवेश चार करोड़ रुपये से ज्यादा होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *