Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

विल स्मिथ की वाइफ जाडा पिंकेट ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद से विल स्मिथ लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब 2 दिन बाद इस मामले पर विल स्मिथ की मां कैरोलाइन ब्राइट और पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ का रिएक्शन सामने आया है। जाडा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

जाडा पिंकेट स्मिथ का रिएक्शन
एक्ट्रेस-सिंगर जाडा पिंकेट स्मिथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “ये हीलिंग का सीजन है और मैं इसके लिए यहां हूं।” जाडा ने इससे पहले ऑस्कर सेरेमनी की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए थे। जिसमें उनके हसबैंड विल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल रहा है। लेकिन, उन्होंने ‘थप्पड़ कंट्रोवर्सी’ को लेकर कुछ नहीं बोला था। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने ये पोस्ट उस घटना के लिए ही किया है।

मां ने कहा-मैनें उसे ऐसा करते पहले कभी नहीं देखा
जाडा के अलावा विल स्मिथ की मां कैरोलाइन ब्राइट ने भी थप्पड़ कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, “विल एक बहुत ही सुलझा हुआ और मिलनसार इंसान है। वह पहला मौका था, जब मैंने उसे आपा खोते हुए देखा। उसकी जिंदगी में पहली बार… मैनें उसे ऐसा करते पहले कभी नहीं देखा है।”

विल ने पोस्ट शेयर कर क्रिस रॉक से पब्लिकली ​​​​​माफी मांगी
इससे पहले ‘थप्पड़ कंट्रोवर्सी’ के बाद विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर क्रिस रॉक, एकेडमी, शो मेकर्स और सभी लोगों से पब्लिकली माफी भी मांग ली थी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, “हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी है। कल रात के एकेडमी अवॉर्ड्स में मेरा व्यवहार माफी के लायक नहीं है। मुझ पर मजाक उड़ाना, काम का एक हिस्सा है, लेकिन जाडा की मेडिकल कंडीशन के बारे में मजाक मैं सहन नहीं कर सका और मैंने इमोशनली रिएक्ट किया। मैं आपसे पब्लिकली माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस। मैंने हद पार की और मैं गलत था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *