Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

इंजीनियरिंग, टेलीकॉम और हेल्थ सेक्टर में 1.2 करोड़ नए जॉब

इंजीनियरिंग, टेलीकॉम और हेल्थकेयर सेक्टर में 5 साल में 1.2 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। यहां नौकरी के मौके सालाना 25-27% बढ़ने की उम्मीद है। हायरिंग फर्म टीमलीज डिजिटल की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएलआई स्कीम और विदेशी निवेश बढ़ने की वजह से इंजीनियरिंग, टेलीकॉम व हेल्थकेयर सेक्टर में विशिष्ट कौशल की मांग बढ़ रही है।

शुक्रवार को जारी ‘प्रोफेशनल स्टाफिंग- डिजिटल एम्प्लॉयमेंट ट्रेंड’ नाम की रिपोर्ट के मुताबिक 5 सालों में जीडीपी में इन सेक्टरों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। टीमलीज डिजिटल के स्पेशलाइज्ड स्टाफिंग प्रमुख सुनील सी. ने कहा कि ये सेक्टर बड़े बदलाव से गुजर रहे हैं।

टेलीकॉम, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर का बाजार 114 लाख करोड़ का
रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर का कुल बाजार 114 लाख करोड़ से अधिक का है। इन सेक्टरों में 4.2 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है जो देश की कुल वर्कफोर्स का 8.7% है। इसमें 2026 तक 1.2 करोड़ नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। इन सेक्टरों के 4.2 करोड़ कर्मियों में से 46 लाख स्पेशलाइज भूमिका में हैं यानी इनमें उच्च कौशल और विशेषज्ञता की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *