Madhuri Dixit ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मुंबई में अपना नया आशियाना बनाया है, जोकि 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है। ये मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है, जहां से सनसेट और सनराइज का खूबसूरत नजारा दिखता है। रात में ‘सपनों की नगरी’ की अलग ही छटा दिखती है। सबसे खास बात कि यहां से समंदर का शानदार नजारा भी ठीक सामने दिखाई देता है। इस अपार्टमेंट की कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जो वायरल हो रही हैं।
इस घर को आर्किटेक्ट अपूर्वा मेहता ने सिर्फ 45 दिनों में तैयार किया है। उन्होंने कड़ी मेहनत से इसकी सूरत ही बदल दी। घर का सारा डिजाइन माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने के मन मुताबिक है।
रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी दीक्षित ने ये घर लीज पर लिया है, जिसका हर महीने का रेंट 12.5 लाख रुपये है। अपूर्वा का कहना है कि वो माधुरी इतनी बड़ी स्टार होकर भी जमीन से जुड़ी हुई हैं और ये देखकर वो हैरान रह गईं।