Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

संयम लोढ़ा बोले- गुजरात कांग्रेस के 10 विधायकों पर BJP डोरे डाल रही

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने अब गुजरात कांग्रेस में टूट की आशंका जताई है। गुजरात में पहले भी कांग्रेस विधायक BJP जॉइन कर चुके हैं। संयम लोढ़ा ने ट्वीट किया- गुजरात विधानसभा चुनाव 2022, BJP कांग्रेस के 10 विधायकों पर डोरे डाल रही है। स्वस्थ रहें, सतर्क रहें। इस ट्वीट के जरिए लोढ़ा ने साफ तौर पर गुजरात कांग्रेस में तोड़फोड़ की आशंका जताई है। लोढ़ा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी यह टैग किया है।

संयम लोढ़ा ने दैनिक भास्कर से कहा- BJP गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में बड़ी तोड़फोड़ की तैयारी में है। मेरी जानकारी के अनुसार, 10 विधायकों से संपर्क किया गया है। मैंने गुजरात प्रभारी रघु शर्मा को भी इसके बारे में बता दिया है। कांग्रेस का शुभचिंतक होने के नाते मेरा फर्ज बनता है​ कि मैं इस तरह की किसी कोशिश को सार्वजनिक करूं। मैंने सबको आगाह कर दिया है, सतर्क रहना जरूरी है।

दो साल पहले गुजरात के 8 कांग्रेस विधायक BJP में शामिल हुए थे
राज्यसभा चुनाव से पहले 2020 में 8 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफे दिए थे, बाद में जून 2020 में सभी आठ कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे। उस वक्त गुजरात कांग्रेस के विधायकों की जयपुर में बाड़ेबंदी की गई थी। गुजरात कांग्रेस के विधायकों का यह ट्रेंड पुराना है। हाल ही में कांग्रेस के 5 पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। गुजरात में कांग्रेस के अब 65 विधायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *