Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

दिल के साथ मुकाबले जीतना भी होगा संजू सैमसन की टीम का चैलेंज

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत में अब 10 दिन से भी कम का वक्त बचा है। लीग के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी। इस बार के आईपीएल में 10 टीमें भाग ले रही हैं। फरवरी में हुई प्लेयर्स की महा-नीलामी में टीमों ने सीजन के लिए अपनी रणनीति के तहत खरीद-फरोख्त की। और राजस्थान रॉयल्स भी ऐसी ही रही। यह एक ऐसी टीम है जिस पर टूर्नमेंट शुरू होने से पहले काफी भरोसा होता है लेकिन सीजन खत्म होते-होते टीम कहीं न कहीं पटरी से उतर जाती है। राजस्थान ने पहले सीजन में खिताब जीता था लेकिन उसके बाद टीम दोबारा वह भरोसा और ताकत नहीं दिखा पाई।

इस बार राजस्थान की कोशिश नई शुरुआत करने की होगी। टीम ने 2008 का खिताब जीता था। तब इसे अंडर-डॉग कहा गया। उसके बाद से टीम कभी फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। हालांकि इस मेगा-ऑक्शन के बाद टीम नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश करेगी। टीम ने संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को नीलामी से पहले रीटेन किया था। सैमसन को टीम की कमान सौंपी गई है।

नीलामी की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा के लिए 10 करोड़ रुपये की रकम खर्च की। कृष्णा पिछले सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने शिमरॉन हेटमायर पर 8.50 करोड़ रुपये खर्च किए। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के लिए ₹ 8 करोड़ खर्च किए। वहीं कर्नाटक के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ₹ 7.75 करोड़ में टीम का हिस्सा बने। इसके साथ ही राजस्थान ने अपने स्पिन आक्रमण में युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। राजस्थान ने इसके साथ ही नाथन कूल्टर-नाइल को भी दो करोड़ रुपये मं अपने साथ जोड़ा है। रियान पराग को दोबारा खरीदने में टीम ने 3.80 करोड़ रुपये खर्चे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *