ब्रिज हादसे में सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख, कहा- उम्मीद है केन्द्र और राज्य प्रभावित को देंगी मदद
रायपुर: गुजरात के मोरबी में रविवार को हुए भीषण हादसे (Morbi Bridge Collapse) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 140 से ज्यादा हो गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मोरबी की दुर्घटना अत्यंत दुखद और त्रासद है. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- गुजरात में लोगों की मृत्यु का हृदयविदारक समाचार मिला।
क्या कहा भूपेश बघेल ने
मोरबी हादसे पर शोक प्रकट करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा- मोरबी की दुर्घटना अत्यंत दुखद और त्रासद है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों के परिजनों को संबल दें, घायल जल्द स्वस्थ हों। आशा है प्रभावित परिवारों को राज्य और केंद्र सरकार से हर संभव सहायता मिलेगी। वहीं, रमन सिंह ने कहा- केबल पुल टूटने की दुर्घटना से मोरबी, गुजरात में लोगों की मृत्यु का हृदयविदारक समाचार मिला। मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
