फीचर्डव्यापार

खत्म होगी देश की सबसे बड़ी कॉरपोरेट लड़ाई

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कॉरपोरेट लड़ाई में बात बनती दिख रही है। रिलायंस-फ्यूचर-ऐमजॉन विवाद में एक नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक ऐमजॉन के वकीलों ने इस विवाद को कोर्ट के बाहर सुलझाने के लिए रिलायंस रिटेल से संपर्क साधा है। फ्यूचर ग्रुप ने अपना रिटेल कारोबार रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचने के लिए 2020 में एक डील की थी। ऐमजॉन ने इसका विरोध किया था और तबसे दोनों पक्षों के बीच कानूनी जंग चल रही है।

ऐमजॉन से साझेदारी नहीं
इस बारे में मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, जेफ बेजोस की ऐमजॉन और किशोर बियाणी के फ्यूचर ग्रुप ने उन्हें भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। AZB के मैनेजिंग पार्टनर अजय बहल ने भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सूत्र ने कहा कि अगर ऐमजॉन मामले को सुलझाने के लिए किसी तरह की हिस्सेदारी बिक्री या पार्टनरशिप की मांग करती है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज इसे नहीं मानेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *