रूस के राष्ट्रपति के आसपास 4 लेयर प्रोटेक्शन; बॉडीगार्ड बनना भी बेहद मुश्किल
बुलेटप्रूफ ब्रीफकेस और हाई पॉवर पिस्टल के साथ बॉडीगार्ड, खाना चखने वाले लोग, ये कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर खुद को दुश्मनों बचाते हैं। यहां पुतिन की सेफ्टी की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के बाद पुतिन की निंदा की जा रही है। कुछ लोगों ने तो उनके नाम की सुपारी भी दे रखी है।
अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद लिंड्से ग्राहम ने पुतिन की निंदा की थी। उन्होंने कहा था- क्या रूसी सेना में कोई ब्रूटस या कर्नल स्टफनबर्ग जैसा कोई है। क्योंकि पुतिन को रोकने का इससे बेहतर तरीका नहीं है। ब्रूटस वही आदमी था, जिसने रोमन जनरल जूलियस सीजर की हत्या की थी। वहीं, कर्नल स्टफनबर्ग जर्मन सेना के अधिकारी थे, जिन्होंने हिटलर की हत्या की कोशिश की थी। ऐसे में ग्राहम ने सीधे तौर पर पुतिन की हत्या के लिए कहा था।
पुतिन के बारे में लोग उतना ही जानते हैं, जितना वह बताना चाहते हैं। वह एक पूर्व KGB एजेंट हैं और अपनी सुरक्षा-सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। उनकी सिक्योरिटी हमेशा सख्त रहती है। कोरोना से बचने के लिए उन्होंने एडवाइजर तक से 20 फीट दूरी बना ली थी। 2020 में जब वह मॉस्को अस्पताल में कोरोना के मरीजों को देखने गए थे तो उन्होंने एक स्पेशल सूट पहना था।
पुतिन के बॉडीगार्ड खुद को उनके “मस्किटियर्स” कहते हैं। इनमें रूस की फेडरल सिक्योरिटी फोर्स (FPS) या FSO के लोग शामिल होते हैं। इनके पास बिना किसी वारंट के तलाशी और निगरानी, गिरफ्तारी और अन्य सरकारी एजेंसियों को आदेश जारी करने का अधिकार है।