मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं स्टारकिड सुहाना खान
इस हफ्ते बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़े इवेंट देखने मिले हैं, जहां सेलेब्स ने अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से चार चांद लगाए हैं। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सेलेब्स कौन से हैं-
सुहाना खान
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में अपनी दोस्त की शादी में शामिल हुई थीं। इस दौरान सुहाना ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम मेड चिकनकारी लहंगा पहना था। सफेद लहंगे में नियॉन बॉर्डर थी। मेस्सी पॉनीटेल और सिल्वर झुमके में सुहाना काफी ग्लैमरस लग रही थीं।
कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक इवेंट के लिए मोनिशा जयसिंह की डिजाइनर गाउन पहनी थी। पिंक शेड वाली इस वन शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। थाई-हाई स्लिट क्रॉस पेटर्न ड्रेस के साथ गोल्डन स्टेटमेंट जूलरी पेयर की थी।