सात साल में इतनी बदल गईं ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी बनीं हर्षाली मल्होत्रा
2015 में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. हर्षाली उन चुनिंदा चाइल्ड आर्टिस्ट में से हैं जिन्हें मौजूदा दौर में काफी सफलता मिली हालांकि हर्षाली अब बड़ी हो गई हैं और फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद उन्हें बॉलीवुड से अब तक कोई अच्छे बड़े ऑफर नहीं मिले हैं। हर्षाली अब 14 साल की हो चुकी हैं और अब उनके लुक्स पहले से काफी बदल चुके हैं।
ऑफर आ रहे, लेकिन रोल अच्छे नहीं
हर्षाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको फिल्म, टीवी और ओटीटी के बहुत सारे ऑफर आ रहे हैं। लेकिन, उसमें वो बात नहीं है। वे जल्दबाजी में कुछ नहीं करना चाहती हैं। वे चाहती हैं फिल्म में उनके काम को नोटिस किया जाए।
मार्शल आर्ट सीख रही हूं, एक्टिंग की ट्रेनिंग भी लेनी है
हर्षाली ने आगे कहा था, मैं आगे चलकर एक्ट्रेस ही बनना चाहती हूं। एक्टिंग क्लासेस ज्वाइन करूंगी। प्रॉपर ट्रेनिंग लेकर खुद को ग्रूम करूंगी। फिलहाल, कोविड के चलते नहीं कर पाई थी। अभी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग और एरोबिक्स भी कर रही हूं। खुद को फिट रखने के लिए बाहर का खाना और फास्ट फूड अवॉइड करती हूं।
