Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

श्रद्धा का 35वां जन्मदिन:रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने बर्थडे पर शेयर की श्रद्धा कपूर के नए फोटोशूट की तस्वीरें

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स और सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें विश कर रहे हैं। वहीं हाल ही में श्रद्धा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने एक्ट्रेस के नए फोटोशूट की कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब यह फोटोज श्रद्धा के बर्थडे पर वायरल हो रही हैं।

रोहन श्रेष्ठ ने श्रद्धा कपूर के फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर कर लिखा, “अगर आप सही तरीके से देखें तो आप देख सकते हैं कि पूरी दुनिया एक बगीचा है-फ्रांस होजसन बर्नेट, द सीक्रेट गार्डन। प्रस्तुत है-लवस्टोरी लहंगा 4.0 सुंदर श्रद्धा कपूर के साथ।” इन फोटोज में श्रद्धा कपूर को पेस्टल ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए देखा सकता है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी यह फोटोज खुद रोहन श्रेष्ठ ने ही ली हैं।

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ दिनों से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं एक दिन पहले उन्हें अपने पिता शक्ति कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिसकी फोटोज देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रद्धा बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ कहीं बाहर गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *