SEBI की पहली महिला चीफ:माधबी पुरी बुच को मार्केट रेगुलेटर की कमान

वित्तमंत्रालय ने माधबी पुरी बुच को सेबी का नया चेयरपर्सन बनाया है। यह नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के लिए है। वे अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 के दौरान होलटाइम मेंबर थीं।

अभी के चेयरमैन के कार्यकाल का आज अंतिम दिन

सेबी के वर्तमान चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। रेगुलेटर चीफ के लिए पूर्व वित्त सचिव देबाशीष पांडा भी लाइन में थे। माधबी पुरी बुच मार्केट रेगुलेटर सेबी के टॉप पोस्ट पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। वे होलटाइम डायरेक्टर बनने वाली भी पहली महिला हैं और प्राइवेट सेक्टर से सेबी चेयरपर्सन तक पहुंचने वाली भी पहली अधिकारी हैं।

ICICI बैंक से शुरू किया था कैरियर

बुच ने अपना करियर देश में निजी सेक्टर के बड़े बैंक ICICI बैंक से 1989 में शुरू किया था। 2007 से 2009 तक ICICI बैंक में कार्यकारी निदेशक थीं। वे 2009 फरवरी से मई 2011 तक ICICI सिक्योरिटीज की MD एवं CEO थीं। 2011 में सिंगापुर चली गईं और वहां उन्होंने ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल में काम किया।

सर्विलांस और अन्य पोर्टफोलियो की जिम्मेदारी थी

उनके पास सेबी में सर्विलांस, कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम, इकोनॉमिक और पॉलिसी एनालिसिस, इन्वेस्टर असिस्टेंस एंड एजुकेशन और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी थी। सेबी में होलटाइम मेंबर के कार्यकाल के बाद बुच सात सदस्यों वाले एक्सपर्ट ग्रुप की प्रमुख थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *