Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

सिद्धांत चतुर्वेदी बोले- मुझे प्यार और करियर के बीच किसी एक चीज को चुनना था

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वो कौन सी एक घटना है, जिसने उन्हें बदल दिया? तो सिद्धांत ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ अपने ब्रेकअप को याद किया, जिसे उन्होंने चार साल तक डेट किया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वो सीए की पड़ाई कर रहे थे।

इंडस्ट्री में आने से पहले 4 साल तक रिलेशनशिप में थे सिद्धांत

सिद्धांत ने कहा, “जब मैं 20 साल का था, तब मुझे अपने रिलेशनशिप को लेकर भरोसा था, लेकिन उस समय मुझे एक बड़ा हार्ट ब्रेक मिला। मैं एक लड़की के साथ 4 साल से रिलेशनशिप में था और उसके साथ सेटल होना चाहता था। इस चीज को लेकर मैं काफी श्योर था।”

प्यार और करियर के बीच सिद्धांत ने एम्बिशन को चुना

सिद्धांत ने आगे कहा, “मैं उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन उसे एक सिंपल लाइफ चाहिए थी। मैं उस समय सीए की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन फिर मैंने अपना करियर बदलने के बारे में सोचा। लेकिन, उसे मेरा यह फैसला ठीक नहीं लगा। हम दोनों लाइफ में दो अलग-अलग चीजें चाहते थे और यह वाकई दिल तोड़ने वाला था, क्योंकि मुझे प्यार और करियर के बीच किसी एक चीज को चुनना था। और मैंने अपने एम्बिशन को चुना। मुझे याद है मैंने उससे कहा था कि मैं स्टेज पर परफॉर्म करना चाहता हूं और मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि मैं वहां तक पहुंचकर दिखाउंगा और आज मैं यहां हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *