Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

हमारी टीम तैयार बस टीम के संतुलन पर चल रहा काम

इस साल अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है। पिछले साल हुए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री थे। टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। अब पूरी तरह से टीम बदल गई है। रोहित शर्मा के रूप में टीम के पास नया कप्तान और राहुल द्रविड़ नए कोच हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच द्रविड़ ने वर्ल्ड कप में कैसी टीम रहेगी इस बारे में भी पत्ते खोले हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में मिली जीत के बाद द्रविड़ ने कहा- मुझे लगता है कि मेरे और रोहित के साथ सिलेक्टर्स के बीच वर्ल्ड कप के कॉम्बिनेशन को लेकर तस्वीर बहुत हद तक साफ है। इसका कोई तय फार्मूला नहीं है, लेकिन हम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए संयोजन और संतुलन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं। हम इसी के इर्द गिर्द टीम को तैयार कर रहे हैं और खिलाड़ियों के वर्क लोड को संतुलित कर रहे हैं।

खिलाड़ियों का बैकअप रखना जरूरी
भारतीय हेड कोच ने आगे कहा- हम जिस दौर में जी रहे हैं उसमें यह आसान नहीं है। हम खुद को केवल 15 खिलाड़ियों तक सीमित नहीं करना चाहते हैं। हम खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। हम यह तय करना चाहते हैं जब तक हम वर्ल्ड कप खेलने के लिए जाएं हमारे कुछ खिलाड़ियों को कम से कम 10-15-20 मैचों का अनुभव हो। इससे रोहित को उनके साथ खेलने, उन्हें अपनी मनमाफिक स्थिति में गेंदबाजी सौंपने का मौका मिलेगा लेकिन संतुलन बनाए रखने के लिए हमें किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में कुछ ‘बैक अप’ भी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *