Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

MCD चुनाव में करीब 50% वोटिंग:पिछली बार के मुकाबले 3% कम मतदान

दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्डों के लिए रविवार को साढ़े पांच बजे वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50% मतदान हुआ है। हालांकि यह फाइनल आंकड़ा नहीं है। 2017 में 53.55% मतदान हुआ था। यानी अब तक के आंकड़ों की तुलना करें तो इस बार तीन फीसदी तक कम वोटिंग हुई है। नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।

इस बार भाजपा और आप के बीच कड़ा मुकाबला है। BJP आम आदमी पार्टी को शराब और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरे हुए है, वहीं दूसरी ओर AAP का कहना है कि दिल्ली में गंदगी के लिए भाजपा जिम्मेदार है। वहीं, भाजपा और आप ने वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *