रूस ने यूक्रेन के पांच सैनिकों को मार गिराया
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से जारी तनाव (Russia Ukraine Crisis) रविवार को अचानक से गर्माता हुआ नजर आ रहा है। खबर आ रही है कि रूस ने यूक्रेन के दो बख्तरबंद वाहनों (Russia Destroys Ukraine Armoured Vehicles) को तबाह कर दिया है, जो कथित तौर पर सीमा पार करके रूसी क्षेत्र (Russian Region) में घुसने का प्रयास कर रहे थे। रूस की साउदर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की प्रेस सर्विस के हवाले से रूसी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रूसी सैनिकों (Russian Troops) और एफएसबी बॉर्डर गार्ड्स ने पांच यूक्रेनी सैनिकों (Russia Kills Ukraine Soldiers) को भी मार गिराया जो अवैध रूप से रूसी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।
न्यूज एजेंसी आरएनआई ने साउथ मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के हवाले से बताया, ‘साउदर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की एक यूनिट ने रूसी एफएसबी की सीमा टुकड़ी के साथ मिलकर यूक्रेन की ओर से एक विद्रोही समूह को रूस की सीमा का उल्लंघन करने से रोक दिया।’ खबरों के मुताबिक दो बख्तरबंद वाहनों को भी तबाह कर दिया गया जिसमें यूक्रेन के पांच सैनिकों की मौत हो गई। इस कार्रवाई में रूसी सेना की ओर से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
