Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

नाक टूटी, खून बहता रहा…खेलते रहे, फिर अचानक गिरे

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में ईरानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इस दौरान एक दर्दनाक हादसा भी हो गया। ईरानी गोलकीपर अलिर्जा बैरनवंद अपने ही खिलाड़ी से भिड़ गए। उनकी नाक से खून बहने लगा। इस दौरान कुछ मिनट तक खेल रुका रहा।

अलिर्जा बैरनवंद खून बहने के बाद भी मैदान में पट्टी बांधकर खेलते रहे, लेकिन कुछ देर बाद वह मैदान में गिर गए। जिसके चलते उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

खेल के 9वें मिनट में हादसा हुआ
मैच शुरू होने के बाद 9वें मिनट में ही गोलकीपर अलिर्जा इंग्लैंड के राइट विंग से आती फुटबॉल को गोल में जाने से बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेजी से साथी खिलाड़ी माजिद हुसैनी आ गए। अलिर्जा टकराने के बाद वह मैदान पर गिर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *