Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

कांग्रेस नेता की गालियों का LIVE वीडियो:बोला- गृहमंत्री और SP में दम नहीं की मेरी गाड़ी रोकें

राजनांदगांव के रहने वाले एक कांग्रेस नेता का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता अपने ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस अफसरों को गालियां दे रहा है। इस गालीबाज कांग्रेस नेता का नाम ललित साहू बताया जा रहा है। ललित साहू ने गाली गलौज बालोद जिले में की है। जानकारी के मुताबिक बालोद के पिनकानार नाम इलाके में ललित साहू के एक ट्रैक्टर को कुछ सुरक्षाकर्मियों ने चेक पोस्ट पर रोका था। विवाद इसी वजह से शुरू हुआ।

वीडियो में लकड़ियों से भरा एक ट्रैक्टर नजर आ रहा है, इसे ललित साहू का ही बताया जा रहा है । पास में कुछ खाकी वर्दीधारी कर्मचारी खड़े हैं। ललित साहू अपने ट्रैक्टर को रोके जाने की वजह से एक सफेद रंग की एसयूवी में आकर यहां रुकता है, जिसके नंबर प्लेट के ऊपर कांग्रेस का लाल रंग का नेम प्लेट है जो अक्सर नेता अपनी कारों में रौब जमाने के लिए लगाते हैं।

गाड़ी से उतरते ही ललित साहू वर्दी पहने खड़े कर्मचारियों से गाली गलौज करता दिख रहा है। वह कह रहा है- ललित साहू नाम है मेरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नेता हूं.. मैं आया था बता देना.. गृह मंत्री में दम नहीं कि ललित साहू की गाड़ी को रोक दे..अभी तुम लोग जाओ अपने सीनियर को भेजना SP को बता देना मेरी गाड़ी है… इसके बाद तुम्हारा SP ले जाकर दिखाए दम होगा तो… राजनांदगांव में चूड़ी पहन कर नहीं बैठा हूं। बंगले में 3 स्टार के अफसर मेरे सामने खड़े रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *