फीचर्डविदेश

रूस के लिए महाविनाशक होगी यूक्रेन पर NATO से जंग

यूक्रेन के साथ जारी तनाव पर अमेरिका के नेतृत्‍व वाले नाटो देशों को परमाणु जंग की धमकी दे रहे रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की राह आसान नहीं होने जा रही है। अमेरिका ने यूरोप के 5 देशों में 100 परमाणु बम बिल्‍कुल तैयार हालत में रखे हुए हैं। ये देश हैं- बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और तुर्की। यही नहीं इन परमाणु बमों को दागने के लिए अमेरिका ने एफ-16 समेत अन्‍य लड़ाकू विमानों को भी यूरोपीय अड्डों पर तैनात कर रखा है। इसके अलावा अमेरिका ने यूक्रेन तनाव को देखते हुए अपने B-52 परमाणु बॉम्‍बर को भी ब्रिटेन के हवाई ठिकाने पर भेजा है।

अमेरिका अपने नए परमाणु बम B61-12 को भी बहुत तेजी से तैयार कर रही है जिसे साल 2023 तक यूरोप में भी तैनात कर दिया जाएगा। ये परमाणु बम अमेरिका के सबसे घातक एफ-35 लड़ाकू विमानों से गिराए जा सकते हैं। अमेरिका ने यूरोप की यह किलेबंदी रूस के नाटो देशों पर हमले के खतरे को देखते हुए काफी लंबे समय से कर रखी है। उत्‍तर अटलांटिक संधि संगठन का मुख्‍य सिद्धांत है कि सामूहिक रक्षा की जाए। इसका मतलब यह हुआ कि कोई तीसरा देश अगर नाटो देशों पर हमला करता है तो प्रत्‍येक सदस्‍य को उसकी रक्षा के लिए आगे आना ही होगा।

नाटो बनाम रूस, जानें दोनों की ताकत
अगर रक्षा पर खर्च की बात करें तो अमेरिका ने नाटो के अन्‍य सदस्‍य देशों के कुल रक्षा खर्च का दोगुना खर्च किया है। साल 2021 में अमेरिका का रक्षा बजट 705 अरब डॉलर रहा। रक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा पैसा बहाने के साथ- साथ अमेरिका के पास महाविनाशक हथियार और एक विशाल सेना भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *