Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

सुमन तूर ने राष्ट्रीय महिला आयोग में सिद्धू की शिकायत दर्ज कराई

पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू की बहन वोटिंग से महज चंद घंटों पहले फिर सामने आई हैं। उन्होंने सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि इसको चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है। उनकी कोशिश सिर्फ अपनी मां को इंसाफ दिलाना है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस बारे में अपनी बात कही है। सिद्धू के खिलाफ की गई शिकायत में उन्होंने सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार, मानहानि, मेंटल टॉर्चर और चीटिंग जैसे आरोप लगाए हैं।

सुमन ने कहा, माता-पिता के साथ ऐसा व्यवहार गलत

सुमन तूर ने कहा कि मैंने मां के साथ हुए व्यवहार के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनाव से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि मां को इंसाफ दिलाने की कोशिश है। इससे लोगों को भी पता चलेगा कि कोई भी अपने माता-पिता के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकता।

सिद्धू ने मां को बेसहारा छोड़ा, रेलवे स्टेशन पर मौत

सुमन तूर ने इससे पहले कहा कि पिता भगवंत सिंह सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत को बेसहारा छोड़ दिया गया। उनकी मां की दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस की तरह मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू ने झूठ बोला कि उनके माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए थे। अमेरिका से आई सुमन ने कहा कि जब उन्होंने सिद्धू से इस बारे में पूछना चाहा तो उन्हें वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया गया। वह उनसे मिलने गईं तो दरवाजा तक नहीं खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *