नायका का शेयर ऑल-टाइम लो पर
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने की खबरों से आज दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। घरेलू शेयर बाजारों पर भी इसका असर दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स (BSE) में 1200 अंक से अधिक गिरावट आई है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 350 अंक से अधिक लुढ़क गया है। लेकिन इस गिरावट के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
दोपहर बाद साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 1203.15 अंक यानी 2.07% गिरावट के साथ 56,949.77 अंक पर ट्रे़ड कर रहा था। निफ्टी भी 364.90 अंक यानी 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ 17009.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर टीसीएस का शेयर 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 3738.90 अंक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस के शेयरों में 1.5 फीसदी और आईटीसी में 1.85 फीसदी गिरावट आई है।
नायका का शेयर ऑल टाइम लो पर
BSE MidCap और SmallCap में भी क्रमशः दो फीसदी और 2.3 फीसदी गिरावट आई है। MidCaps और LIC Housing Finance, Ashok Leyland, Endurance, Honey Automation, Kansai Nerolac Paints, Federal Bank, Rajesh Exports, Aditya Birla Fashion, Union Bank, Astral और Suprme Ind के शेयरों में चार से छह फीसदी गिरावट आई है।
इसी तरह Adani Enterprises का शेयर बीएसई पर तीन फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है लेकिन Adani Wilamr में 0.85 फीसदी तेजी दिख रही है। ये दोनों कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। इस बीच ब्यूटी ई-रिटेलर कंपनी नायका की पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयर करीब सात फीसदी गिरावट के साथ ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते में इसमें 19 फीसदी गिरावट आई है।