छत्तीसगढ़फीचर्ड

जमीन विवाद के चलते सब्बल से मारकर भाग गए थे,

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में हुई बुजुर्ग की हत्या का राज खुल गया है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने बेटे और पोते ने ही की थी। दोनों ने जमीन विवाद के चलते धारदार हथियार( सब्बल) से मारकर बुजुर्ग को मार दिया था और भाग निकले थे। इतना ही नहीं उन्होंने बुजुर्ग महिला को भी काफी डराया धमकाया था। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिल्फी चौकी क्षेत्र का है।

13 जनवरी को डिंडौरी गांव में भगत यादव (70) की हत्या हुई थी। वह रात के वक्त घर पर ही सो रहा था। उस दौरान उसकी पत्नी मथुरा यादव(66) भी दूसरे बिस्तर में सो रही थी। इस दौरान भगत यादव की किसी ने हत्या कर दी थी। इस बात की जानकारी पुलिस को 14 जनवरी को लगी थी। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी।

पुलिस को पोते का पता चला

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और परिवार के लोगों से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने भगत यादव की पत्नी मथुरा से भी पूछताछ की। पुलिस ने पड़ोस के लोगों से भी बयान लिया था। पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने मथुरा से बयान लिया तो उसका बयान ही बाकी के लोगों से अलग था। इस बीच पुलिस को जांच में भरत के पोते दिनेश यादव के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस को पता चला कि उसका भगत यादव के साथ कुछ समय पहले जमीन विवाद को लेकर बात विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दिनेश को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *