हर दिन पहली सालगिरह जैसा फील कराने के लिए धन्यवाद
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) 17 जनवरी यानी सोमवार को अपनी शादी की 21वी सालगिरह (Akshay Kumar And Twinkle Khanna 21st Wedding Anniversary) मना रहे हैं। इस खास दिन पहले अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। गौरतलब है कि इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने भी अपने पति अक्षय कुमार के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। लंदन में क्लिक की गई इस तस्वीर में ये कपल मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है। अक्षय कुमार ने इसके साथ लिखा है, ‘हमारी शादी को 21 साल हो गए हैं और फिर भी ऐसा लगता है कि मैं उसे अभी से जान रहा हूं। हर दिन को पहली एनिवर्सरी जैसा फील कराने के लिए धन्यवाद।’
इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्षय कुमार के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ ट्विंकल खन्ना ने लिखा था, ‘हमारी 21वीं सालगिरह पर, हमारे पास एक चैट है। मैं: आप जानते हैं, हम इतने अलग हैं कि अगर हम आज किसी पार्टी में मिलें तो मुझे नहीं पता कि मैं आपसे बात भी करूंगी या नहीं। वह: मैं आपसे जरूर बात करूंगा। मैं: बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। जैसे? मुझसे क्या कहोगे? वह: मैं कहूंगा, ‘भाभी जी, भाई साहब कैसे हैं, बच्चे ठीक हैं? ओके नमस्ते।’
