Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

ईरानी धर्मगुरु खामेनेई का एक Twitter अकाउंट बै

तेहरान
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से जुड़ा एक ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है। इस अकाउंट से हाल में ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का एनिमेटेड वीडियो जारी किया गया था। KhameneiSite नाम का यह ट्विटर अकाउंट ईरानी सर्वोच्च नेता के कार्यालय से ऑपरेट किया जाता था। इस अकाउंट से पहले भी कई बार ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की बात कही गई थी।

ट्विटर ने भी जारी किया बयान
समाचार आउटलेट ईरान इंटरनेशनल ने रविवार को बताया कि ट्विटर ने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से जुड़े एक खाते को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्विटर के प्रवक्ता ने भी कहा कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने के कारण इस अकाउंट को प्रतिबंधित किया गया है। ट्विटर ने हालांकि, इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि, उसने कई बार कहा है कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित रखना और मंच पर मैत्रीपूर्ण संचार की रक्षा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *