देशफीचर्ड

इसरो प्रमुख सोमनाथ कैंसर से हैं पीड़ित, आदित्य-एल1 के लॉन्च के दिन ही बीमारी आई सामने

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर का पता उस दिन चला, जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था। एक मीडिया से बाचीत में सोमनाथ ने इस बात की पुष्टि की कि स्कैन में एक में वृद्धि देखी गई थी। सोमनाथ ने कहा, ‘चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, उस समय यह मेरे लिए स्पष्ट नहीं था, मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी।’ उन्होंने कहा कि मुझे उसी दिन अपनी बीमारी का पता चला था, जिस दिन आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया गया था। मुझे कैंसर है इस बात का पता चला, यह न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार और सहकर्मियों के लिए भी एक झटका था। ये सबलोग मेरी इस चुनौतीपूर्ण समय में मेरे साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *