फीचर्ड

कितना भरोसेमंद है घर पर Corona का टेस्ट

कोरोना वायरस को आए हुए हमारे बीच दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच रिसर्च करने वाले लोगों ने इसके टेस्ट को लेकर एक नई ऊंचाई हासिल कर ली हैं। कहां तो पहले टेस्टिंग किट बाहर से मंगवानी पड़ती थी और टेस्ट के परिणाम आने में समय लग जाता था। लेकिन वहीं आज बाजार में कई टेस्टिंग किट मौजूद हैं जिसके जरिए आप खुद का कोरोना टेस्ट कर सकते हैं और तुरंत ही परिणाम भी जान सकते हैं। यह रैपिड टेस्ट किट आपको बता सकती हैं कि आप पर कोविड का खतरा है या नहीं।

वहीं कोरोना के बढ़ते नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों के बीच टेस्टिंग किट की मांग में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है, इस टेस्टिंग किट के जरिए लोग आसानी से देख सकते हैं कि वह संक्रमित है या नहीं। लेकिन क्या यह होम बेस्ड टेस्ट किट ओमिक्रोन वेरिएंट का पता लगा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

​होम बेस्ड टेस्ट किट या आरटी पीसीआर टेस्ट कौन सा सही

जब बात कोविड टेस्ट की आती है तो रैपिड एंटीजन किट और आरटी पीसीआर टेस्ट दोनों ही संक्रमण का पता लगाते हैं। लेकिन आरटी पीसीआर टेस्ट के परिणाम आने में थोड़ा समय लगता है। वहीं एंटीजन रैपिड टेस्ट किट के जरिए बहुत जल्दी संक्रमण का पता चल जाता है।

हालांकि एंटीजन टेस्ट एक ऐसी तकनीक पर आधारित है, जो बताता है कि वायरस के तनाव में प्रोटीन का पता लगाता है और बताता है कि व्यक्ति संक्रमित है या नहीं। वहीं अगर बाद मॉलिक्यूलर टेस्ट या आरटी पीसीआर टेस्ट के जरिए पता चलता है कि व्यक्ति के अंदर वायरस का कौन सा स्ट्रेन है यह भी पता चल जाता है और यह बेहद सटीक परिणाम देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *