मैकडॉनल्ड्स का पूर्व कर्मचारी मुकेश अंबानी से धनी

मैकडॉनल्ड्स के पूर्व कर्मचारी चांगपेंग झाओ एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से धनी हैं। उनकी संपत्ति 96 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि अंबानी की नेटवर्थ 92 अरब डॉलर है।

पिछले महीने सामने आया नाम

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने एक अप्रत्याशित धन कुबेर का नाम सामने आया है। यह अमीर पहले मैकडॉनल्ड्स का बर्गर-फ्लिपर और सॉफ्टवेयर डेवलपर हुआ करता था। यह शख्स रातों-रात दुनिया के सबसे धनी लोगों के क्लब में प्रवेश कर गया। झाओ क्रिप्टोकरेंसी के बादशाह हैं।

उन्हें सी जेड के नाम से जाना जाता है

क्रिप्टोफाइल्स दुनिया में उन्हें सी जेड के नाम से जाना जाता है। वह संयुक्त अरब अमीरात में तेजी से एक किवदंती बनते जा रहे हैं। वे अबू धाबी में रॉयल फॅमिली के साथ बैठक कर रहे हैं। झाओ अपना बिनांस एक्सचेंज लाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने दुबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास और शहर के पाम जुमराह द्वीप पर डिनर की मेजबानी की है।

44 साल के हैं झाओ

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 44 वर्षीय झाओ की कुल संपत्ति 96 बिलियन डॉलर है। यह पहली बार है जब ब्लूमबर्ग ने उनकी दौलत का अनुमान लगाया है। वे एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग और गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन से ज्यादा अमीर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *