Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

Paytm, Google Pay से अटक गया लोगों का पेमेंट

रविवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का सर्वर डाउन होने से लोगों को डिजिटल पेमेंट में दिक्कत का सामना करना पड़ा। 1 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक सर्वर डाउन रहा, जिससे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, ऐमजॉन पे आदि पर यूपीआई से लेनदेन अटका रहा। यूपीआई को डेवलप करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि अब यूपीआई सर्विस ऑपरेशनल हो चुकी है।

यूपीआई डाउन होने पर कई यूजर्स ने ट्विटर पर शिकायत करना शुरू किया और लेनदेन में दिक्कत होने की बात कही। यूपीआई बेस्ड पेमेंट ऐप्स के जरिए लोगों का पेमेंट अटका रहा।

हालांकि शाम 5.18 बजे एनपीसीआई ने ट्वीट कर कहा, ‘ तकनीकी दिक्कत की वजह से UPI यूजर्स को हुई असुविधा के लिए खेद है। UPI सर्विस अब काम कर रही है और हम सिस्टम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *