स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव भी हुए पॉजिटिव,
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण (Chhattisgarh Coronavirus Update) की रफ्तार तेज होती जा रही है। रविवार को सूबे में 290 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी कोरोना संक्रमित (TS Singhdeo Corona Positive) हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। साथ ही बताया कि अभी मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों के निर्देश पर मैं होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहा हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने टीएस सिंहदेव से फोन पर बात की है और जल्द ठीक होने की कामना की है।
टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी
टीएस सिंह देव ने रविवार रात 9.36 बजे ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर रविवार शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जांच करवा लें। समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और जब तक जरूरी नहीं हो घर में ही रहें।’
