सीएम भूपेश ने केंद्र राशि लौटाने की मांग की
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Chhattisgarh Cm News) भूपेश बघेल ने गुरुवार को केंद्र सरकार से राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों पर खर्च किए गए 15,000 करोड़ रुपये की राशि राज्य को वापस करने का आग्रह किया। राज्य के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की यहां हुई बैठक में बघेल ने केंद्र से जीएसटी मुआवजे के भुगतान की भी मांग की है।
सीएम भूपेश बघेल राज्यों के वित्त मंत्रियों की होने वाली बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हैं। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने अपनी बातों को रखी है। सीएम ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांग की है कि कोयला ब्लॉक कंपनियों से ‘अतिरिक्त वसूली’ के रूप में ली गई राशि का हस्तांतरण भी करने को कहा है। इसके साथ ही बजट पूर्व बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक गतिविधियों के बाधित होने की वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।
