सुपरस्टार राजेश खन्ना पर बनेगी बायोपिक, फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने लिए राइट्स
देश के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिग्गज दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना पर जल्द ही बायोपिक बनने वाली है। इस बायोपिक को लेकर ऑफिशियल अनाउंमेंट्स कल 29 दिसंबर को राजेश खन्ना की 79वीं बर्थ-एनिवर्सरी के अवसर पर की जा सकती है। राजेश खन्ना की बायोपिक के राइट्स एक्टर-फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने लिए हैं। इस बायोपिक का निर्देशन फराह खान करेंगी।
बुक ‘डार्क स्टार’ पर बेस्ड होगी बायोपिक
राजेश खन्ना पर बनने वाली बायोपिक उनकी लाइफ पर गौतम चिंतामणि द्वारा लिखी किताब ‘द लोनलीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना: डार्क स्टार’ पर बेस्ड होगी। गौतम की यह बुक बेस्टसेलर भी रही थी। बायोपिक का निर्देशन करने के साथ-साथ फराह खान किताब के लेखक गौतम के साथ इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखेंगी। फराह खान ने इस बायोपिक को लेकर कहा, “हां, मैंने गौतम की किताब पढ़ी है और यह बहुत शानदार है। इस पर हम बायोपिक बनाने को लेकर अभी बातचीत कर रहे हैं। लेकिन, मैं इस बारे में अभी ज्यादा नहीं बता सकती हूं।”
