मुख्यमंत्री ने कहा- सिरसा ने दिलाई मजीठिया से माफी
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के माफीनामे को लेकर अब CM चरणजीत चन्नी और भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा भिड़ गए हैं। CM चन्नी ने कहा था कि केजरीवाल को माफी सिरसा ने दिलवाई। इस पर अब सिरसा भड़क गए।
उन्होंने कहा कि सीएम इसके सबूत दें या सार्वजनिक माफी मांगें, वरना मानहानि के केस में उन्हें दिल्ली के चक्कर कटवाऊंगा। सीएम चन्नी के इस बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।
केजरी-मजीठिया के चक्कर में घेरे सिरसा
CM चरणजीत चन्नी शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने केजरी पर निशाना साधा कि उन्होंने बिक्रम मजीठिया से माफी मांग ली थी। वहीं, कांग्रेस सरकार ने मजीठिया पर केस दर्ज किया है। माफीनामा दिखाते हुए CM चन्नी कह बैठे कि यह माफी तब अकाली दल में रहे मनजिंदर सिरसा ने दिलाई। उन्होंने ही केजरीवाल और मजीठिया से बातचीत कर यह माफीनामा दिलवाया।
