फीचर्डमनोरंजन

‘पुष्‍पा’ ने 5 दिन में दी धोबी पछाड़

बॉक्‍स ऑफिस पर गजब का फेरबदल देखने को मिला है। 5 दिन पहले भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर जिस ‘स्‍पाइडर-मैन: नो वे होम’ की तूती बोल रही थी, उसी सुपरहीरो फिल्‍म को अल्‍लू अर्जुन की फिल्‍म ‘पुष्‍पा- द राइज’ (Pushpa- The Rise) ने जबरदस्‍त टक्‍कर दी है। इतना ही नहीं, अल्‍लू अर्जुन की इस फिल्‍म ने जिस तरह से कमाई की रफ्तार पकड़ी है, यही लग रहा है कि फिलहाल इसकी कमाई कम होने वाली नहीं है। यही नहीं, फिल्‍म आगे ‘सूर्यवंशी’ के रेकॉर्ड को भी तोड़ देगी। ‘पुष्‍पा- द राइज’ के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को 3.5 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। इस तरह 5 दिनों में सभी भाषाओं में फिल्‍म की कुल कमाई 140 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि ‘स्‍पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने 6 दिनों में 130 करोड़ का बिजनस किया है।

5 दिन में 140 करोड़ रुपये की कमाई
‘पुष्‍पा’ ने 5वें दिन हिंदी से जहां 3.5 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं तेलुगू से 6.5 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ है। इसी तरह तमिल डब वर्जन से 1 करोड़ रुपये, मलयालम से 0.063 करोड़ और कन्‍नड़ से 0.65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। अल्‍लू अर्जुन की इस ऐक्‍शन फिल्‍म ने विदेशों में भी 5वें दिन 0.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह 5 दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ‘पुष्‍पा’ ने 140 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि विदेशी कमाई को भी जोड़ लें तो कारोबार का आंकड़ा 170 करोड़ रुपये हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *