Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

ICC टेस्ट रैकिंग में 7वें स्थान पर खिसके, मार्नस लाबुशेन बने नंबर-1 बल्लेबाज

ICC ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को बड़ा फायदा हुआ है। वह विश्व के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टेस्ट में नंबर एक बल्लेबाज थे। वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली एक स्थान नीचे आए हैं। वह अब 756 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे थे विराट हाल ही में NZ के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया था। पहली पारी में वह शून्य और दूसरी पारी में सिर्फ 36 के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी उनके बल्ले से 7 पारियों में 31.14 की औसत के साथ केवल 218 रन देखने को मिले थे।

विलियम्सन चौथे और रोहित पांचवें स्थान पर हैं
रैंकिंग की टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो लाबुशेन और रूट के बाद AUS के स्टीव स्मिथ तीसरे, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन चौथे और भारत के रोहित शर्मा 797 पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर बरकरार है। लाबुशेन की लगी लॉटरी मार्नस लाबुशेन पहले बार टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *